भारत
सॉफ्टवेयर इंजीनियर दबोचा गया, कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे आप
jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:10 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
आरोपित से पूछताछ चल रही है।
बिठूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंजीनियर को जालसाजी के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जालसाजी की कई वेबसाइट बनाकर शातिरों को बेचा था। मुंबई पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपित से पूछताछ चल रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को कस्टडी रिमांड पर लेकर कुछ और जानकारियां हासिल की जाएंगी। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता को बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट से पकड़ा गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने के मामले की विवेचना कर रही थी।
जिसमें गोपाल शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद लव गुप्ता का नाम आया था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 10 वेबसाइट बनाकर सॉफ्टवेयर कंपनियों को बेचा को है। प्रत्येक वेबसाइट पर उसे 15 से 20 लाख रुपये मिलते थे। सभी सॉफ्टवेयर के मेंटीनेंस का काम भी लव गुप्ता ही देखता था।
साल 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में लोगों के पास काम नहीं रह गया था। उस दौरान लव के पास गोपाल का फोन पहुंचा था। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी, लव वहां पर नौकरी करता था। उसके बाद शेट्टी ने अमोल पोलमलकर और रवि शेट्टी से भी उसकी बात कराई थी। तब लव ने इनके लिए भी सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





