समाजसेवी की मौत, लगी थी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, मेडिकल संचालक के खिलाफ एफआईआर

बरेली. कोरोना की दूसरी लहर में कई दवा व्यापारियों ने आपदा को अवसर के तौर पर लिया. व्यापारियों ने दवाइयों को ऊंची कीमतों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया. वहीं कई लोगों ने पैसों के लिए नकली इंजेक्शन को बेचकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने से भी गुरेज नहीं किया. ऐसा ही एक मामला बरेली में सामने आया है. एक बड़े समाजसेवी को जब कोरोना हुआ तो उन्हें मेडिकल शॉप से रेमडेसिविर इंजेक्शन 90 हजार में मिला. इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही समाजसेवी की मौत हो गई. जांच में पता चला इंजेक्शन नकली है. अब आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





