भारत

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भिड़े, जमकर तमाशा किया

jantaserishta.com
15 July 2025 11:51 AM IST
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भिड़े, जमकर तमाशा किया
x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बीच सड़क पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. यहां एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपक शर्मा के साथ बुरी तरह मारपीट की गई जिसका वीडियो भी साने आया है. वीडियो में दिखा कि दीपक पर सोमवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पीटने वाला हमलावर प्रदीप ढाका है और वह भी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है. वह चर्चित है और उसके फॉलोवर्स मिलियन में हैं.
घटना के बाद दीपक शर्मा ने बताया की पुरानी आपसी रंजिश की वजह से इन लोगों ने मारपीट की बहै. दीपक भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता है और उसके लाखों में फॉलोवर्स हैं. उसने आरोप लगाया की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर राजवीर सिसोदिया और प्रदीप ढाका ने पिस्टल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह से मारा पीटा है.
घटना के बाद पीड़ित ने राजवीर सिसोदिया और प्रदीप ढाका के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि शर्मा और ढाका दोनों ही तिलक नगर के मॉल रोड पर एक इवेंट में शामिल होने आए थे. अधिकारी ने कहा, 'यहीं पर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके बीच कथित तौर पर विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की स्थिति आ गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story