भारत

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बनाया हवस का शिकार, होटल में लूटी आबरू

jantaserishta.com
22 Sept 2024 9:14 AM IST
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बनाया हवस का शिकार, होटल में लूटी आबरू
x

सांकेतिक तस्वीर

सभी को 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है.
महाराजगंज: नेपाल के भैरहवा में स्थित एक होटल में महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने चार भारतीय और दो नेपाली युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज जिले की युवती भैरहवा के एक होटल में पहुंची थी। वहां चार भारतीय युवक और दो नेपाली युवक मौजूद थे। दोनों नेपाली युवकों ने युवती के साथ मारपीट की। होटल मैनेजर ने नेपाल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो युवती ने युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इनमें तीन युवक महराजगंज और एक गोरखपुर का रहने वाला है।
पीड़ित की तहरीर पर नेपाल पुलिस ने सभी छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नेपाल के भैरहवा डीएसपी मनोहर श्रेष्ठ के मुताबिक भारतीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए अफरोज (36), शालू खान (27) व अतर रजा (31) महराजगंज जिले के हैं।
बदलू खान गोरखपुर जिले का निवासी है। नेपाल के ओम सतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख तेली (उम्र 32 वर्ष) और अकबर खान (उम्र 25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story