भारत

OMG! टेंशन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, हैकर्स ने मोबाइल को बनाया निशाना

jantaserishta.com
21 April 2024 5:58 AM GMT
OMG! टेंशन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, हैकर्स ने मोबाइल को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

एक ही झटके में लाखों की कमाई बंद हो गई।
आगरा: साइबर क्राइम की एक वारदात ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भूमिका तिवारी का करियर बैसाखी पर ला दिया है। सोशल मीडिया से ही हर महीने उनकी डेढ़ लाख से अधिक की कमाई थी। हैकर्स ने उनका मोबाइल हैक किया था। उसके बाद उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब, जीमेल, आई क्लाउड, पिंट रेस्ट के पासवर्ड बदल दिया। एक बार नहीं तीन बार उनका मोबाइल हैक हुआ। महीनों बाद भी साइबर सेल उनका डाटा रिकवर नहीं कर पाई है। वह परेशान हैं। समझ नहीं पा रही क्या करें।
भूमिका तिवारी ने बताया कि उनके मोबाइल में फेस लॉक लगा था। एक दिन वह सुबह उठीं तो मोबाइल नहीं खुला। कई बार ट्राई किया। जब मोबाइल नहीं खुला तो एप्पल स्टोर पर गईं। वहां इंजीनियर ने कहा कि सेट फारमेट करना पड़ेगा। सेट फारमेट करके उसने उन्हें दे दिया। वह घर आईं। सोशल मीडिया अकाउंट लॉग इन करने का प्रयास किया। हर बार पासवर्ड गलत बताया गया। यह देख परेशान हो गईं। इंस्टाग्राम, जीमेल, आई क्लाउड, फेसबुक, यू ट्यूब एक ही झटके में सबकुछ बंद हो गया। नए अकाउंट ओपन करने से पुराने फालोअर्स, वीडियो, रील आदि कुछ नहीं मिलता। क्या करें समझ नहीं आया। साइबर सेल में शिकायत की। उनकी शिकायत को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। एक वारदात ने उनके करियर को बैसाखी पर ला दिया। एक ही झटके में लाखों की कमाई बंद हो गई। वह कपड़े और ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी का व्यापारी भी करती हैं। उनका जीएसटी अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दिया गया था। उनके पास किसी परिचित का नंबर नहीं था। सारा डेटा आई क्लाउड में था। उसका पासवर्ड बदल दिया गया था।
भूमिका तिवारी का कहना है कि कोई उन्हें बर्बाद करने के लिए साजिश रच रहा है। किसी ने उन्हें बर्बाद करने के लिए पेशेवर हैकर्स को हायर किया है। उनकी पहचान खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह दो बार पुलिस आयुक्त से भी मिल चुकी हैं। साइबर सेल उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है।
वह अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्स एप भी चालू नहीं कर पा रही थीं। उसमें भी पासवर्ड डाल दिया गया था। पिछले दिनों साइबर सेल ने बुश्किल उनका व्हाट्स एप चालू कराया। उनकी डीपी देखकर अब परिचित लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। अपने नंबर भेज रहे हैं। वह उनके नंबर सेव करती जा रही थीं। भूमिका तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ माह में उनका मोबाइल एक नहीं तीन बार हैक हुआ। तमाम प्रयासों के बावजूद वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ओपन नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में उनका फेसबुक पेज डिलीट कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर उनके सात लाख से अधिक फालोअर्स थे।
Next Story