भारत

सोशल मीडिया ने बदली तकदीर: 74 साल के बुजुर्ग ऑटो चला कर पोते-पोती का संवार रहे भविष्य, इकट्ठा हुए 24 लाख, पढ़े दिल को छू लेने वाली खबर

jantaserishta.com
25 Feb 2021 9:36 AM IST
सोशल मीडिया ने बदली तकदीर: 74 साल के बुजुर्ग ऑटो चला कर पोते-पोती का संवार रहे भविष्य, इकट्ठा हुए 24 लाख, पढ़े दिल को छू लेने वाली खबर
x

शिमला. सोशल मीडिया (Social Media) की ताकत का एहसास तो आप सभी को है. रानू मंडल, बाबा का ढाबा जैसे ऐसे किस्से हैं, जो सोशल मीडिया के प्रभाव को बताने के लिए काफी हैं. अब एक ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक ऑटो चालक की तकदीर सोशल मीडिया ने बदल दी. यह सब हुआ फेसबुक पेज ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट से. कहानी मुंबई में 35 साल से ऑटो चलाने वाले 74 साल के देशराज की है.

देशराज हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के सगूर खास गांव के रहने वाले हैं. वह काम की तलाश में मुंबई गए और पिछले 35 साल से मायानगरी में ऑटो चला रहे हैं. देशराज सिंह 24 साल से ऑटो को ही अपना घर बनाकर रह रहे हैं. 74 साल के बुजुर्ग ऑटो चला कर अपने पोते-पोती के अच्छे भविष्य के लिए काम कर रहे हैं.
दोनों बेटों की हो चुकी है मौत
देशराज के 4 बच्चे थे. 3 लड़के और एक लड़की. उनके सबसे बड़े बेटे की मौत साल 2016 में हो गई और उनके दो साल बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को भी खो दिया. देशराज का कहना है कि वह एक दिन की भी छुट्टी नहीं ले सकते हैं, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है. देशराज ने कहा, 'मेरी पोती आगे भी पढ़ेगी. वह 12 पास हो चुकी है और मैं चाहता हूं कि वह B.Ed करे, जब उसकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो तब वह एक शिक्षक बन जाएगी और अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी. देशराज आगे कहते हैं कि जिस दिन पोती शिक्षक बन जाएगी उस दिन वह एक हफ्ते तक सबको फ्री में ऑटो में घूमाएंगे. वह दिल्ली से बीएड करना चाहती है.
24 लाख की मदद दी
'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के फेसबुक पेज पर उनकी स्टोरी साझा की गई और लोगों से मदद की अपील भी की गई. इस पहल के जरिये 20 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य था, लेकिन इससे कहीं ज्यादा पैसे इकट्ठा हो गए. इस पहल के जरिए अब तक 24 लाख रुपये एकत्र किए जा चुके हैं. 24 लाख रुपये का चेक देशराज को सौंप दिया गया है, ताकि वह अपनी पोती को पढ़ा सकें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story