भारत

सोशल मीडिया ऐड से चोरी का भंडाफोड़, इंटरनेशनल ब्रांड के गोदाम को बनाया निशाना

jantaserishta.com
10 Feb 2026 12:50 PM IST
सोशल मीडिया ऐड से चोरी का भंडाफोड़, इंटरनेशनल ब्रांड के गोदाम को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के पिकअप कर्मचारियों से जुड़े एक ई-कॉमर्स चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के 152 महिलाओं के पर्स बरामद किए हैं. अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी को एक इंटरनेशनल पर्स ब्रांड के मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने बताया था कि पिछले एक महीने से नबी करीम इलाके में स्थित उनके गोदाम से लगातार चोरियां हो रही हैं. इस ई-एफआईआर के आधार पर एक विशेष टीम बनाई गई थी.
जांच के दौरान मैनेजर और गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को इससे कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को ब्रांडेड लेडीज पर्स ऑनलाइन बेचे जाने का शक हुआ. ऐसे में पुलिस ने 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले.
छानबीन में एक सोशल मीडिया पेज की पहचान की जो ब्रांडेड पर्स असामान्य रूप से कम कीमतों पर बेच रहा था. अधिकारी ने बताया, 'इस सुराग की पुष्टि करने के लिए, पुलिस ने एक फेक कस्टमर को तैनात किया जिसने पेज पर मौजूद कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए 50 ब्रांडेड लेडीज पर्स का ऑर्डर दिया. डिलीवरी लोकेशन तय होने के बाद, फेक कस्टमर को जानकारी दी गई और उसे मौके पर भेजा गया.'
डिलीवरी लोकेशन पर छापेमारी के दौरान 152 ब्रांडेड पर्स जब्त किए गए. वहीं, चोरी का माल बेचने के आरोपी सत प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाले पिकअप बॉय गोदाम से थोक माल उठाते समय नियमित रूप से पर्स चुरा रहे थे.
आरोपी ने बताया कि हर बंडल से दो से तीन पर्स निकाले जाते थे. इस तरह कई महीनों तक हर रोज 15 से 20 पर्स जमा हो जाते थे. कैंसिल किए गए ऑर्डरों का सामान भी गोदाम में वापस करने के बजाय चोरी कर लिया जाता था.
सत प्रकाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नबी करीम इलाके से दो पिकअप लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों की पहचान संतोष और राहुल के रूप में हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story