भारत
सोशल फाउंडेशन की शिक्षा के लिए बड़ी मुहिम, मेरठ के नूरनगर गांव में शुरू की ‘अपनी लाइब्रेरी’
Shantanu Roy
7 Sept 2026 6:47 PM IST

x
Meerut. मेरठ। दिल्ली की अग्रणी सामाजिक संस्था सोशल फाउंडेशन ने अपने उद्देश्यों के अनुरूप जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। सोशल फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के नूरनगर गांव में अपने प्रोजेक्ट ‘अपना गांव सर्वांगीण विकास मिशन’ के अंतर्गत जरूरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ‘अपनी लाइब्रेरी’ शुरू की है। सोशल फाउंडेशन की इस अहम पहल ‘अपनी लाइब्रेरी’ का शुभारंभ नूरनगर गांव में स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, समाज सेवियों रामकेश धामा (एडीएम, बदायूं), सतीश कुमार( सीडीपीओ), सुशील कुमार ( कर अधीक्षक, नगर पालिका परिषद, मकनपुर-खोड़ा, गाजियाबाद), सुभाष चंद (एडीआईओएस, प्रधानाचार्य, जीआईसी, मुजफ्फरनगर), सुभाष चंद (एबीएसए, बागपत), मोहर चंद वर्मा (प्रधानाचार्य), धर्मेन्द्र कुमार (एडीओ), मनोज कुमार (शिक्षक), अमरीश (वरिष्ठ लिपिक) ने छात्रों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से फीता काट कर किया गया।
इस मौके पर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में संस्था के प्रोजेक्ट ‘अपना गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ के अंतर्गत शुरू की जा रही ‘अपनी लाइब्रेरी’ के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल फाउंडेशन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। नूरनगर गांव में शुरू हुई ‘अपनी लाइब्रेरी’ भी इसी पहल का हिस्सा है। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस लाइब्रेरी को संचालित कराने में सोशल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार (सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, हापुड़) समेत गांव के वरिष्ठ लोगों का अहम योगदान रहा है। धर्मेन्द्र कुमार ने आगे बोलते हुए कहा कि इस लाइब्रेरी में जरूरतमंद छात्र को किताबें और अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी मेरठ जिले के अन्य गांवों में शुरू करने का प्रयास जारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित बदायूं में तैनात अपर जिला अधिकारी रामकेश धामा ने अपने संबोधन में इस नेक और सराहनीय पहल के लिए सोशल फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी करने का एक मंच उपलब्ध होगा, जो उन्हें आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। रामकेश धामा ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकले अधिकारियों को भी आगे आकर इस तरह की पहल में सहयोग करना चाहिए, जिससे की ज्यादा से ज़्यादा छात्रों इन सुविधाओं का लाभ उठा सके। सोशल फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि जल्द ही लाइब्रेरी में कप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी जिससे छात्रों को ग्लोबली जुड़े रहने में सहायता मिलेगी और वे अपने फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थि अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए इसे बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया।
इसके अलावा उन्होंने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इसके साथ ही अतिथियों ने इस लाइब्रेरी में संसाधन जुटाने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। इस मौके पर सोशल फाउंडेशन ने सभी अतिथियों और नूरनगर गांव की इस लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले कई मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया। सोशल फाउंडेशन के इस कार्यक्रम का सफल संचालन ‘अपनी लाइब्रेरी’ के मार्गदर्शक नूरनगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार (एडीओ सहकारिता, हापुड़) ने किया। उन्होंने इस लाइब्रेरी के हर तरह का सहयोग देने का वादा भी किया। इस कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों की तरफ से दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, महासचिव नवीन कुमार और ‘अपनी लाइब्रेरी’ के को-ऑर्डिनेटर नूरनगर निवासी सुनील कुमार (उपाध्यक्ष, सोशल फाउंडेशन), लिसाड़ी गांव निवासी जोधा सिंह (सचिव, सोशल फाउंडेशन) के अलावा लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्रों और गांववासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में नूरनगर गांव के वरिष्ठ नागरिक बाबू राम, ओमप्रकाश, धरमवीर (पूर्व पार्षद), शिक्षक नरेश कुमार, जतिन लिसाड़ी, रवि कुमार, जीतेन्द्र कुमार, जॉनी, देवांग के अलावा लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र राहुल, मनीष पिलानिया, राहुल कुमार, प्रवीन कुमार, किशन लाल, अजय कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार, अमन समेत भारी संख्या में अन्य छात्र भी उपस्थित रहे।
Next Story





