भारत

महिला पुलिसकर्मी को परेशान करता था SO, SP ने किया निलंबित, पढ़े पूरी करतूत

jantaserishta.com
16 Jun 2021 12:13 PM IST
महिला पुलिसकर्मी को परेशान करता था SO, SP ने किया निलंबित, पढ़े पूरी करतूत
x
नये थानेदार इंसपेक्टर डीके सिंह राठौर होंगे.

कुशीनगर में महिला सिपाही से अमर्यादित व्यवहार की शिकायत पर एसपी ने एसओ रामकोला इंस्पेक्टर करुणेश प्रताप सिंह को मंगलवार की शाम को सस्पेंड कर दिया। महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर की नीयत उसके प्रति ठीक न होने का भी आरोप लगाया है। अब रामकोला के नये थानेदार इंसपेक्टर डीके सिंह राठौर होंगे।

एसपी सचिन्द्र पटेल से रामकोला थाने की एक महिला सिपाही ने शिकायत की थी कि थानेदार करुणेश प्रताप सिंह की उसके प्रति नीयत ठीक नहीं है। वह उससे पिछले दिनों दुर्व्यवहार कर चुके हैं। शुरू में उसे इसका अंदाजा नहीं हुआ मगर जब बात बर्दाश्त से बाहर होने लगी तो उसने शिकायत का निर्णय लिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ तमकुहीराज फूलचंद कनवजिया से मामले की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर करुणेश प्रताप को सस्पेंड कर दिया। रामकोला के नये थानेदार डीके सिंह बनाए गए हैं। कुशीनगर में डेढ़ महीने में यह तीसरे थानेदार हैं, जिन्हें गंभीर शिकायत पर सस्पेंड किया गया है। इससे पूर्व इंसपेक्टर पवन सिंह को नेबुआ नौरंगिया व इंसपेक्टर धर्मेन्द्र सिंह को गंभीर शिकायत आने पर सस्पेंड किया गया था।
एसओ रामकोला के खिलाफ महिला सिपाही ने शिकायत की थी। एसओ पर दुर्व्यवहार व अन्य गलत हरकत की शिकायत थी। इस पर एसओ को निलंबित किया गया है।
-सचिन्द्र पटेल, एसपी

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story