भारत

...तो लगेगा इतना जुर्माना, सख्ती के मूड में परिवहन विभाग

jantaserishta.com
27 July 2022 1:55 PM IST
...तो लगेगा इतना जुर्माना, सख्ती के मूड में परिवहन विभाग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: बिहार में नाबालिगों का वाहन चलाना काफी मंहगा साबित होगा. इसको लेकर परिवहन विभाग ने अब जुर्माना लगाने की व्यवस्था कर दी है और ये जुर्माना नाबालिगों के अभिभावकों को भरना होगा.

परिवहन विभाग के मुताबिक, नाबालिग के वाहन चलते हुए पकड़े जाने पर अब 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा और ये जुर्माना उसके अभिभावक से वसूला जाएगा. परिवहन विभाग ने नाबालिग चालकों पर नकेल कसने के लिये भारी जुर्माने का प्रावधान किया है.
बिहार में अकसर नाबालिग चालकों को वाहन चलाते हुई देखा जा सकता है. यहां तक कि राजधानी पटना में ऑटो चलाने वाले नाबालिग चालक आसानी से दिख जाते हैं. इस लापरवाही की वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं. इसी से बचने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जुर्माने की नई व्यवस्था की है.
परिवहन विभाग के मुताबिक, परिवहन अधिनियम में भारी जुर्माने का प्रावधान है. इस आदेश को बिहार के सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को भेज दिया गया है ताकि इसका कड़ाई से पालन कराया जा सके. अब नाबालिग वाहन चालकों पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में मामला दर्ज होगा और मोटर व्हीकल का निबंधन भी रद्द होगा. परिवहन विभाग के मुताबिक, 16 से 18 साल के नाबालिग को बिना गियर वाली बाइक चलाने की अनुमति है. स्कूटी या अन्य वाहन तो चला सकते हैं, जिसमे गीयर न हों, लेकिन 16 साल से कम उम्र के बच्चों को कोई वाहन चलाने की अनुमति नहीं है. विभाग ने नवनियुक्त चलंतदस्ता सिपाही को नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ने के लिए लगाया है. अगले महीने से ऐसे नाबालिग चालकों पर कार्रवाई शुरू होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story