भारत
ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, मुस्लिम लड़की ने लिया ऐसा फैसला चर्चा में आई
jantaserishta.com
1 March 2024 11:11 AM IST

x
फाइल फोटो
देशभर में आने वाले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने को हैं।
बड़वानी: देशभर में आने वाले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने इसको लेकर अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं, अपने चेहते नेताओं को जितवाने के लिए उनके समर्थक भी अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी की ऐसी एक प्रशंसक हजारों किलोमीटर के एक मुश्किल सफर पर निकल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाएं, यह प्रार्थना लेकर एक मुस्लिम लड़की 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकली है। साइकल पर बैठकर मुंबई से निकली युवती गुरुवार देर शाम मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री की जमकर तारीफें भी कीं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी उसने मुंबई से अयोध्या तक का पैदल सफर किया था।
बड़वानी जिले के सेंधवा के नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक मुस्लिम युवती शबनम शेख अपने एक दोस्त के साथ पहुंची। सिर पर हिजाब और साइकल पर भगवा झंडे लागे शबनम ने बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं। उन्हें बहुत पसंद करती हैं। वह उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं। वह देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों पर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर प्रार्थना करेंगी। फिलहाल महाराष्ट्र के दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके अब मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर जा रही हैं। इसके बाद उज्जैन महाकाल जाने का प्लान है। रोजाना 80 से 90 किलोमीटर तक साइकिल पर सफर करके शबनम 7-8 महीनों में यात्रा पूरी करेंगी।
अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए शबनम शेख ने बताया कि वह एक भारतीय सनातनी मुसलमान लड़की हैं, और वह मुंबई से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करने निकली हैं। उनका उद्देश्य महादेव के दर्शन करना है, और साथ ही उनकी मनोकामना है कि आने वाले चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, जिसके लिए ही वे महादेव के पास दर्शन करने जा रही हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वह कहती हैं कि उनकी खासियत के बारे में बता की जाए तो पूरी सीरीज ही बन जाएगी।
शबनम ने कहा कि यात्रा में हिंदू-मुस्लिम सभी उनका सहयोग कर रेह हैं। शबनम ने कहा, 'कुछ दिनों पहले ही जब मैं मुंबई से अयोध्या राम जी के दर्शन की यात्रा कर रही थी तब पुलिस-प्रशासन था उसने बहुत अच्छा वर्ताव किया था। चाहे वह महाराष्ट्र पुलिस हो या मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश। तीनों जगह ही उनकी सरकार है, और उन्होंने मेरा सपोर्ट किया है, इसलिए मैं चाहती हूं कि वे दोबारा सरकार में आएं और प्रधानमंत्री बनें। यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम सभी मिल रहे हैं, और सभी साथ दे रहे हैं। कई मुस्लिम भी स्वागत कर खाने-पानी का इंतजाम कर देत हैं। हिफाजत के साथ जाने का कह कर विदा करते हैं।'
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीमुस्लिम लड़कीज्योतिर्लिंगPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiMuslim GirlJyotirlinga
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





