भारत

इतना पैसा...होटल में काम करने वाला रातोरात बन गया करोड़पति, खुशी का ठिकाना नहीं

jantaserishta.com
12 Nov 2024 12:52 PM IST
इतना पैसा...होटल में काम करने वाला रातोरात बन गया करोड़पति, खुशी का ठिकाना नहीं
x
चर्चा में आया.
बस्ती: एक छोटे से गांव के लड़के ने होटल में काम करते हुए ऐसा छक्का मारा कि एक झटके में वो करोड़पति बन गया. उत्तर प्रदेश के बस्ती के राकेश राना पिछले डेढ़ साल से एक ऑनलाइन गेम से पैसे कमाने की कोशिश में लगा था कि कब उसे जीत मिलेगी और वह एक अच्छी रकम जीत पाएगा. इस चक्कर में वह लाखों रुपए हार भी गया मगर उसकी जिद ने उसे रुकने नहीं दिया और आखिरकार एक करोड़ रुपए जीतकर राकेश ने अपने सपने को साकार करते हुए इतिहास रच दिया.
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी राकेश राना एक करोड़ रूपये जीत कर रातो-रात करोड पति बन गए है. करोड़ पति बनने के लिए राकेश 1 लाख 95 हजार रुपया हार भी चुके हैं. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी राकेश राना ने बताया कि कई लोगों की तरह उसने भी ऑनलाइन गेम में पैसा लगाया था जिसके तहत उसने ये गेम जीत लिया और तुरंत ही उसके खाते मे 1 करोड़ रूपया आ भी गया.
राकेश ने बताया कि सरकारी कर कटने के बाद उसे कुल 70 लाख रूपया मिल गया है. ये खेल वह लगभग तीन सालों से खेल रहा था जिसमे वह करीब 1 लाख 95 हजार रुपया हार भी चुका है. राकेश ने बताया कि 70 लाख रूपये से अब वह अपने सपने को पूरा करेगा.
एक करोड़ जितने वाला राकेश एक प्राइवेट होटल मे लगभग 14 सालों से मैनेजर के रूप मे काम करता था. वह ये ऑनलाइन गेम अक्सर खेला करता था और कई बार वह एक या 2 हजार रूपये जीत चुका है लेकिन आज जैसे ही उसके मोबाइल पर 1 करोड़ रूपये का मैसेज आया तो तुरन्त वह खुशी से झूम उठा. उसने बताया कि इस जीत का सारा श्रेय होटल के डारेक्टर अजय चौधरी और तबरेज आलम को जाता है जिन्होंने उसे इस खेल को खेलने और ट्रिक समझने में काफी मदद की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story