भारत

तोते के लिए इतना प्यार...गुम हो जाने पर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
16 Sept 2024 3:32 PM IST
तोते के लिए इतना प्यार...गुम हो जाने पर उठाया ये कदम
x
पूरा परिवार दुखी.
अयोध्या: यूपी की रामनगरी अयोध्या में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने तोता गायब होने के बाद इस कदर गम में डूबा कि उसने गली-गली पोस्टर लगा डाले। अयोध्या के रहने वाले इस शख्स ने अपने तोते को खोज लाने पर इनाम घोषित कर दिया। पोस्टर के मुताबिक, तोता खोज लाने वालों को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। पोस्टर में शख्स ने अपने तोते का पूरा पहचान दिया है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नील विहार कॉलोनी के रहने वाले शैलेश कुमार पशु पक्षी प्रेमी बताए जाते हैं। उन्होंने एक तोता को पाल रखा था। बीते दिन उनका तोता पिंजरे से उड़ गया। इसके बाद शैलेश का पूरा परिवार दुखी हो गया। परिवार तोता को ढूंढने में लग गया। काफी खोजबीन करने बाद शैलेश कुमार ने अयोध्या की गली-गली में गुमशुदा तोता का पोस्टर लगा दिए है।
इस पोस्टर में शैलेश द्वारा लिखा गया है कि इस तोते को पकड़ने वालों को 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं दीवारों पर लगाए गए पोस्टर में तोते की फोटो और उसके निशान का भी बाकायदा उल्लेख किया है। इसके साथ ही मालिक ने अपना फोन नंबर भी दिया है। अयोध्या में लगाया गया यह पोस्ट लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। चौक चौराहों पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story