भारत

इतनी खुशी...किया कुछ ऐसा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Jun 2025 8:10 AM IST
इतनी खुशी...किया कुछ ऐसा, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
कानपुर: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनिगवां इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने प्लॉट पर नया सबमर्सिबल लगने की खुशी में शराब के नशे में तमंचे से खुलेआम फायरिंग कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आरोपी की पहचान गांधी ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने नए प्लॉट पर काम के लिए पानी मांगा था लेकिन पड़ोसी ने देने से मना कर दिया. इसके बाद सुरेंद्र ने खुद का सबमर्सिबल लगवा लिया. उसी की खुशी में मंगलवार रात वह शराब के नशे में फायरिंग करने लगा.
वीडियो में सुरेंद्र मुंह में सिगरेट लगाए फिल्मी अंदाज में फायरिंग करता दिख रहा है. वीडियो में वह गाली-गलौज करते हुए भी नजर आता है. किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वायरल वीडियो को भी केस का हिस्सा बनाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story