भारत

आरोपी की इतनी हिम्मत, जेल से ही गवाह को दी धमकी, फिर...

jantaserishta.com
18 March 2022 10:58 AM IST
आरोपी की इतनी हिम्मत, जेल से ही गवाह को दी धमकी, फिर...
x
जानें पूरा मामला।

सूरत: गुजरात के सूरत में गंभीर मामले में जेल में बंद आरोपी के फोन कर गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है. यह जानकारी खुद गवाह ने कोर्ट को दी है. मामला सूरत के चर्चित ग्रीष्मा वेकरिया हत्याकांड का है. इस मामले में सूरत की कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

बता दें कि ग्रीष्मा वेकरिया की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. युवती की हत्या के मामले में सेशन कोर्ट में डे-टु-डे सुनवाई चल रही है. अब तक 100 से ज्यादा गवाहों की गवाही दर्ज की जा चुकी है.
गुरुवार को मामले की जांच करने वाले कामरेज थाना निरीक्षक कोर्ट के के सामने पेश हुए. मामले की सुनवाई के लिए पेश हुई मृतक की दोस्त ने बताया कि आरोपी फेनिल ने जेल के अंदर से उसे कॉल कर अपने पक्ष में गवाही देने के लिए कहा था.
आरोप है कि फेनिल ने एक तरफा प्रेम में 12 फरवरी को कामरेज इलाके में ग्रीष्मा वेकरिया नाम की युवती की उसके घर के बाहर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और ग्रीष्मा के चाचा तथा भाई पर जानलेवा हमला किया था. इस मामले में जल्द न्याय की उम्मीद के साथ कोर्ट में डे-टु-डे सुनवाई चल रही है. जेल से कॉल करने के मामले पर पता चला कि आरोपी ने जेल अधिकारियों को बताया कि उसे अपनी बहन से बात करनी है और फिर उसने अपनी बहन को फोन करने के बदले मृतक लड़की की दोस्त को कॉल कर उसे अपने पक्ष में गवाही देने के लिए कहा.
इस मामले में मृतक की दोस्त ने बताया कि घटना वाले दिन भी आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उसे मैसेज करके उसे मार देने की बात कही थी. इस मामले में सरकारी वकील ने कोर्ट से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं. हालांकि अभी ट्रायल कोर्ट में चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story