इतनी हिम्मत: SSP ऑफिस में शराब पार्टी, फोटो वायरल हुई तो हेड कांस्टेबल पर हुआ ये एक्शन

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा के SSP ऑफिस में शराब पार्टी (Liquor Party At Ssp Office) का एक मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इटावा के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी (क्राइम) ज्ञानेंद्र सिंह को सौंप दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





