भारत
इतने सारे 500-500 रुपये के नोट...वीडियो देख हिल गए लोग!
jantaserishta.com
19 Dec 2024 3:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों कुछ वायरल हो जाता है. हालांकि, ऐसे कंटेंट में कुछ न कुछ यूनिकनेस जरूर होता, तभी लोग उसे एक बार देखने के ख्याल से जरूर रुकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ने इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
इस वीडियो में किन्नरों का एक समूह नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सभी किसी खास मकसद से जुटे हैं और कोई सामूहिक जश्न खत्म होने के बाद ये लोग सभी अपनी आमदनी का लेखा-जोखा कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं.
इस वीडियो में हर तरफ किन्नर और रुपये नजर आ रहे हैं. कोई रुपये लुटा रहा है, तो कोई रुपये गिन रहा है. कोई 10, 20 या 50 रुपये की गड्डियां नहीं, बल्कि 500-500 रुपये के नोट उड़ाए जा रहे थे. सभी किन्नर एक दूसरे पर कई-कई हजार रुपयों के नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर @shaluchhabra65 नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में कोई कैप्शन नहीं है. वीडियो के शुरुआत में कुछ लोग ढेर सारे नोट गिनते दिखाई दे रहे हैं. एक बड़े से हॉल में कई किन्नर मौजूद हैं. कुछ किन्नर एक दूसरे को संबोधित करते हुए उनके नाम से 500- 500 रुपये के नोटों की गड्डियां लुटाते दिख रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





