भारत

'अब तक मुख्य कारण जमीन का विवाद सामने आया है', पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्याकांड पर एसपी का बयान

jantaserishta.com
15 Oct 2026 10:53 AM IST
अब तक मुख्य कारण जमीन का विवाद सामने आया है, पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्याकांड पर एसपी का बयान
x
इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया.
आरा: बिहार का आरा गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है।
इस हत्याकांड पर भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा, "आज सुबह राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैंने घटनास्थल का मुआयना किया और उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों से बात की। अब तक जो मुख्य कारण सामने आया है, वह जमीन का एक विवाद है। इसे लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था और परिवार ने अलग-अलग अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए थे।"
एसपी ने आगे बताया, "जमीन से जुड़ा एक और विवाद भी है, जिसमें वे और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द गिरफ्तारियां करेंगे। जिन पुलिस अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह वारदात आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के पास हुई। बताया जा रहा है कि मृतक को काफी करीब से आठ गोलियां मारी गईं हैं। छह गोली पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय रामकुमार सिंह के पास राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई। राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई।
उन्होंने कहा, "हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकले और मैं गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।" बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा, "आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। इसके बाद पापा ने थाने में शिकायत भी की थी। कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था। आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story