भारत

युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

Deepa Sahu
17 Oct 2021 6:15 PM GMT
युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार
x
बिहार के औरंगाबाद जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

बिहार के औरंगाबाद जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यह वारदात जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव की है। बताया जाता है कि युवती किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दौरान कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे कर दिया। स्प्रे के प्रभाव से लड़की बेहोश हो गई।

फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती का मेडिकल महिला थाना की देखरेख में कराया गया है। साथ ही 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। युवती के बयान के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान छात्रा की कराहने की आवाज सुनाई दी थी। खोजने पर युवती झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। जानकारी लेने पर उसने सारी कहानी बताई जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Next Story