भारत
अब तक बालासोर रेल हादसे में 261 लोगों की मौत: दक्षिण पूर्व रेलवे
jantaserishta.com
3 Jun 2023 1:05 PM IST

x
बालासोर: अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बालासोर रेल हादसे में 261 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ये जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ओडिशा के बालासोर रेल हादसे पर पीएम मोदी खुद नजर बनाए हुए हैं। वो आज ही बालासोर में हादसे वाली जगह पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात करेंगे।
रेल हादसे पर अब सियासी बयान भी सामने आने लगे हैं। एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, रेल विभाग को इसकी जांच कर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। रेलवे को यात्रियों की जान को अहमियत देनी चाहिए। पहले रेल मंत्री ऐसे रेल हादसों पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





