भारत

हिंसा मामले में अब तक 229 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Jun 2022 8:16 AM IST
हिंसा मामले में अब तक 229 लोग गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. हिंसक प्रदर्शन के इस मामले में यूपी पुलिस अब एक्शन में आ गई है. यूपी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में हुई हिंसा के मामले में अब तक 229 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सबसे ज्यादा 70 गिरफ्तारियां प्रयागराज में हुई हैं. यूपी पुलिस ने सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story