भारत
प्रेमिका से इतनी खुन्नस...परिवार के सदस्यों की कारों और मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले
jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोस्तों ने दिया साथ.
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि एक व्यक्ति की प्रेमिका ने जब उससे दूरी बना ली तो उसने बदला लेने के लिए उसके परिवार के सदस्यों की तीन कारों और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी. जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए. आरोपी राहुल हनुमंतनगर का निवासी है और वह एक कैब ड्राइवर के रूप में काम करता है. सबसे बड़ी बात इस कृत्य को अंजाम देने के लिए उसने अपने दोस्तों की भी मदद ली.
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, ड्रग तस्करी और डकैती सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कहा कि उसे संदेह था कि महिला ने अपने परिवार के दबाव के कारण उससे संबंध तोड़ लिया. जिसके चलते वह उन्हें सबक सिखाने के लिए वाहनों में आग लगा दिया.
पुलिस के अनुसार रविवार को लगभग 12.30 बजे राहुल अपने तीन साथियों के साथ वाहनों में आग लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गया. सबसे पहले वे सी के अचुकट्टू में एक घर गए. यहां महिला के पिता रहते थे. ऐसे में आरोपी यहां कार में आग लगाने के बाद सुब्रमण्यपुरा की ओर चल दिए, जहां उसकी पूर्व प्रेमिका अपनी मां के साथ रहती थी.
यहां पहुंचकर आरोपियों ने अपार्टमेंट के बेसमेंट में दो और कारों में आग लगा दी, जिनमें से एक उसकी मां की थी. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





