भारत

बाप रे! फोन पर बात करने को लेकर इतना गुस्सा...पति ने सो रही पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काटा, फिर...

jantaserishta.com
12 April 2024 3:08 AM GMT
बाप रे! फोन पर बात करने को लेकर इतना गुस्सा...पति ने सो रही पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काटा, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

ग्वालियर: पति और पत्नी के बीच घरों मे आए दिन छोटे-मोटे पारिवारिक झगड़ों के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में एक पति अपनी पत्नी से फोन पर बात करने को लेकर इतना नाराज हो गया कि उसने घर में सो रही पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। इतना ही नहीं वो पत्नी की कटी हुई हाथ लेकर फरार भी हो गया। जिसके बाद पुलिस महिला की कटी हुई हाथ और फरार पति को ढूंढने में जुटी रही। मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का है। जहां शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर बरखेड़ी गांव की रहने वाली मिथिलेश पति कमल अहिरवार उम्र 35 वर्ष बुधवार-गुरुवार रात को अपने घर में सो रही थी। तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया और महिला का कटा हुआ हाथ लेकर वो फरार हो गया।
जिसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान घायल महिला ने बताया कि उसकी 16 साल पहले शादी हुई थी और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है और उसके चरित्र पर भी शक करता था। घटना से दो दिन पहले भी जब पत्नी ने खेत बोने की बात कि तो पति ने पैसे ना होने की बात कह कर मना कर दिया और झगड़ा करने लगा।
इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे महिला अपने घर में सो रही थी तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया और वह हाथ लेकर घर से फरार हो गया। जब घर में बच्चे और महिला चिल्लाने लगे तो पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
घायल महिला का कहना है कि पति के द्वारा फोन पर बात करने को लेकर मना किया जाता था। और वह उस पर शक करता था। इसे लेकर पहले भी कई बार घर में झगड़े हुए। लेकिन उस रात झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि पति अपनी पत्नी के साथ ही इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा।
जैसे ही घटना की जानकारी देहात पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई। महिला के कटे हाथ को तलाशने में भी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस आरोपी पति के बच्चों को साथ में लेकर कई स्थानों पर पहुंची। लेकिन पुलिस को घटना स्थल वाले घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में महिला का कटा हुआ हाथ मिला।
Next Story