भारत

रोहतांग में बर्फबारी, सफेद चादर से ढका अटल टनल

Nilmani Pal
30 March 2024 2:14 AM GMT
रोहतांग में बर्फबारी, सफेद चादर से ढका अटल टनल
x

मनाली। रोहतांग के अटल टनल पर ताजा बर्फबारी हुई। आईएमडी ने बताया कि दक्षिणी असम और ओडिशा में अलग-अलग दो चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। इसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों और ओडिशा, झारखंड और बिहार में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान गरज के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अप्रैल और मई के महीने में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी से कोई सटीक पूर्वानुमान कर पाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि तापमान अधिक होने से आगामी महीनों में लू जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के मध्य भाग में लू की स्थिति बन सकती है। मई सबसे गर्म रहने वाला है और उत्तर पश्चिम के साथ ही मध्य भारत में लू चलने की भी तीव्र संभावना है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।


Next Story