हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, नेशनल हाईवे समेत 350 सड़कें रही ठप, 680 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राजधानी शिमला में शनिवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 350 सड़कें शनिवार को ठप रहीं। 680 बिजली ट्रांसफार्मर, 81 पेयजल योजनाएं और एचआरटीसी के 200 रूट बंद हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





