
x
DEMO PIC
देहरादून/उत्तरकाशी (आईएएनएस)| उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन पर चेतावनी के बाद गौमुख ट्रैक पर रोक लगाई गई है। सरकार की अलर्ट मोड पर आ गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने ट्रैक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उत्तराखंड के इस जिले में किसी भी पर्यटक को साहसिक खेल, या फिर ट्रैकिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तरकाशी जिले में अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन उत्तरकाशी के गौमुख ट्रैक को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर पर्यटकों को गोमुख की ओर जाने दिया जाएगा।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी दी है।
इसको ध्यान में रखते हुए गोमुख ट्रैक पर एक सप्ताह के आवाजही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बताया कि अभी तक 140 एक्सपर्ट पर्वतारोही ही गोमुख क्षेत्र की सैर कर चुके हैं। जबकि बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा पर आये किसी भी श्रद्धालु अभी तक गोमुख नही जाने दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पेटवाल ने कहा कि, सभी अलर्ट मोड पर हैं। बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद वन विभाग को नए दिशानिर्देशों का पालन करने और जिले के प्रमुख ग्लेशियरों की ओर किसी भी ट्रैकिंग गतिविधि को न करने के निर्देश दिए हैं।
Tagsउत्तराखंड में बर्फबारीउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमSnowfall in UttarakhandUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand Weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





