भारत

Uttarakhand: उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, देहरादून में रुक रुककर बारिश जारी

jantaserishta.com
2 March 2024 12:30 PM IST
Uttarakhand: उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, देहरादून में रुक रुककर बारिश जारी
x

सांकेतिक तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। पहाड़ों पर जहां शुक्रवार दोपहर के बाद से ही बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। आज शनिवार को भी मौसम बिगड़ा हुआ है। मानो जैसे मार्च का महीना जनवरी हो गया है।
देहरादून में शुक्रवार देर रात से ही बारिश हो रही है। वहीं चारों धामों में शुक्रवार से हो रही बर्फबारी ने पहाड़ों पर ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने जहां पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर दी है। देर रात हुई हल्की बारिश के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ों सहित चारों धामों में बर्फबारी ने पहाड़ों पर भी ठंड लौटा दी है।
मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने अगले तीन दिन उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन आकाशीय बिजली के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने तीन मार्च को येलो अलर्ट और 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 40 से 50 किलोमीटर तेज गति से हवाओं के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story