भारत

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, 25 मजदूर जुटे

jantaserishta.com
24 Feb 2023 4:00 PM IST
केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, 25 मजदूर जुटे
x

फाइल फोटो

रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। इसको लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ को हटाने का काम शुरू हो चुका है। केदारनाथ में ग्लेशियरों को काटकर पैदल मार्ग खोला जा रहा है। केदारनाथ से लेकर लिनचोली तक सात किमी पैदल मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। जहां बर्फ को हटाने के लिए 25 मजदूर जुटे हुए हैं। बर्फ को साफ करने के बाद जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां भी मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।
रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित अधिकारियों को समय से यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल मार्ग पर बहुत से कार्य किए जाने अभी बाकी हैं। इन सभी कार्यों को यात्रा से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने यात्रा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा तैयारी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story