भारत

स्निफर डॉग का फेयरवेल: पुलिस से रिटायर हुआ 'स्पाइक', कार के बोनट में बैठाकर दी गई विदाई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 Feb 2021 10:31 AM IST
स्निफर डॉग का फेयरवेल: पुलिस से रिटायर हुआ स्पाइक, कार के बोनट में बैठाकर दी गई विदाई, देखें वीडियो
x

पुलिस वालों की तरह ही किसी भी अपराध को सुलझाने में स्निफर डॉग्स (sniffer dog) की भी एक अहम भूमिका होती है. स्निफर डॉग्स को बी अपने काम को लेकर बड़ी ही सतर्क होते हैं और बड़ी ही निष्ठा से अपने काम को करते हैं. इनको बहुत नियमों के साथ काम की ट्रेनिंग दी जाती है. शहर में कभी भी जम बम का पता लगाना होता है, तो भी यह स्निफर डॉग्स इस काम में अहम भूमिका निभाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्निफर डॉग को पुलिस वाले फेयरवेल यानि विदाई सम्मान देते हुए नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो देखने में काफी प्यारा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पुलिस की गाड़ी के बोनट पर स्निफर डॉग बैठा हुआ है और गाड़ी को गुब्बारों से बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है. गस्निफर डॉग गाड़ी के बोनट पर बड़े ही आराम से बैठा हुआ है और गाड़ी धीरे-धीरे चल रही है और चारों तरफ पुलिस वाले धीरे-धीरे चलते हुए तालियां बजा रहा हैं.
बता दें कि यह वीडियो नासिक सिटी पुलिस बल (Nashik City Police Force) का है और यह स्निफर डॉग यहां पर अपने 11 साल की सेवा पूरी कर चुका है, जिसके बाद उसे इस खास सम्मान के साथ फेयरवेल दिया जा रहा है. इस स्निफर डॉग ने 24 फरवरी को 11 साल की अपने सेवा पूरी की है और यह नासिक सिटी पुलिस बल के बम का पता लगाने और निपटान दस्ते (bomb detection & disposal squad ) का हिस्सा रह चुका है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story