भारत

मौत के मुहाने से खींच लाए जिंदगी...वीडियो हुआ VIRAL

jantaserishta.com
15 July 2026 10:29 AM IST
मौत के मुहाने से खींच लाए जिंदगी...वीडियो हुआ VIRAL
x
मौत के मुहाने से खींच लाए जिंदगी...नदी के बीच फंसी थार पर सवार युवाओं को स्थानीय लोगों ने बचाया
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उफनती बालासन नदी के बीच फंसे चार युवाओं को स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला. इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्थानीय लोगों की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
घटना मंगलवार शाम दार्जिलिंग के दुधिया इलाके की है, जो बालासन नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है. वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिंद्रा थार नदी के बीचोंबीच फंस गई है. अचानक पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और गाड़ी तेज बहाव के बीच फंस गई.
गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं. जब थार आगे नहीं बढ़ सकी तो चारों अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ गए. वीडियो में चारों मदद का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं, जबकि चारों तरफ तेज बहाव वाली नदी नजर आती है.
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तेज बहाव के बीच उतरकर रस्सियों के सहारे फंसे लोगों तक पहुंचते हैं. एक-एक कर चारों को नदी से बाहर निकाला जाता है. रेस्क्यू के दौरान एक युवती कुछ पल के लिए तेज बहाव में बहने लगी, लेकिन रस्सी की मदद से उसे तुरंत सुरक्षित खींच लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, खासकर दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story