भारत

स्नैचिंग की घटना: बेखौफ बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को दिया अंजाम, 150 मीटर तक लड़की को घसीटते ले गए स्नैचर्स

jantaserishta.com
17 Dec 2021 12:00 AM IST
स्नैचिंग की घटना: बेखौफ बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को दिया अंजाम, 150 मीटर तक लड़की को घसीटते ले गए स्नैचर्स
x
पढ़े पूरी खबर

राजधानी दिल्ली में जुर्म की ख़बरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली पुलिस के लाख दावों के बाद भी राजधानी में वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में सामने आया है. जहां बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया.

इस वारदात में बदमाश पीड़िता को करीब डेढ़ सौ मीटर तक बाइक से घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना को लेकर सामने आई सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें विचलित करने और खौफ पैदा करने वाली हैं.
वीडियो में बाइक सवार बदमाश एक लड़की से मोबाइल छीन कर भागते हैं और साथ ही पीड़िता भी उनके साथ सड़क पर घिसटती हुई नजर आ रही है. वीडियो के मुताबिक पीड़िता सड़क पर करीब 150 मीटर तक घिसटती हुई चली गई. पीड़िता शालीमार बाग इलाके के फोर्टिस अस्पताल में काम करती है. फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है.
इस मामले में डीसीपी नॉर्थ वेस्ट का कहना है कि आरोपियों ने लड़की का मोबाइल छीना था. जिसके बाद लड़की, आरोपियों का जैकेट पकड़ कर बाइक से गिराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन फिर बाइक में फंस गई और दूर तक घिसटती हुई चली गई. डीसीपी ने कहा कि हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story