भारत

सड़क हादसे में घायल हुआ सांप, मदद के लिए पहुंचे कई सांप

jantaserishta.com
29 May 2022 1:37 PM IST
सड़क हादसे में घायल हुआ सांप, मदद के लिए पहुंचे कई सांप
x

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क हादसे (Road Accident) में घायल सांप (Injured Snake) को बचाने के लिए अन्य सांप आते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं.

मामला जूट मिल रोड के मुसेपुर का है. बताया जा रहा है कि सांप सड़क से गुजर रहा था कि तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे कुचल दिया. काफी देर तक सांप बेसुध होकर बीच सड़क पर ही पड़ा रहा. तभी अचानक से उसी प्रजाति के अन्य सांप वहां आते हैं और बड़ी मुश्किल से उसे बीच सड़क से किनारे ले आते हैं.
इसके बाद भी वे काफी देर तक उस सांप के साथ लिपटे रहते हैं. देखकर ऐसा लगता है जैसे वो उसका ध्यान रख रहे हों.
पूरा दृश्य देखकर वहां खड़े लोग भी काफी हैरान थे. लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया (Social media) पर खूब वायरल हो रहा है. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आज के समय में जहां इंसान दूसरे इंसान की मदद नहीं करता. वहीं, सांपों ने वह कर दिखाया जिसे देखकर लोगों का भी दिल पिघल गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story