भारत
भाजपा कार्यालय में सांप, AC में लटका दिखा, कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसकी
jantaserishta.com
10 Sept 2026 4:48 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खिड़की के रास्ते एक सांप अंदर घुसता दिखाई दिया. सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप एसी के पास मंडरा रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, सीतापुर में लखीमपुर बाईपास पर सराय मलुही के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय का है. बीते दिन यहां खिड़की के जरिए अंदर घुस रहे सांप पर एक व्यक्ति की नजर पड़ी. कुछ भी देर में सांप कार्यालय में लगे एयरकंडीशर के इनडोर में घुस गया. मंजर देख मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गये. फ़ौरन रेस्क्यू टीम को फोन किया गया.
वन विभाग को सूचना देकर भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने सांप का वीडियो भी बनाया. भाजपा कार्यालय में सांप होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई. इसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई .
लोगों ने बताया कि कार्यालय का कर्मचारी जिलाध्यक्ष के कमरे की सफाई कर रहा था. तभी उसकी नजर एसी के पिछले हिस्से पर पड़ी जहां उसे एक लंबी पूंछ दिखाई दी. शक होने पर कर्मचारी ने डंडे से उसे हटाने की कोशिश की. हलचल होने पर एसी के पीछे छिपा सांप बाहर निकलने लगा. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





