भारत

जन्मदिन पर युवक को सांप ने डसा, डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस करना जिंदगी के लिए पड़ा भारी

jantaserishta.com
23 Aug 2023 1:42 PM IST
जन्मदिन पर युवक को सांप ने डसा, डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस करना जिंदगी के लिए पड़ा भारी
x
घटना का वीडियो वायरल.
अलवर; राजस्थान के अलवर में एक युवक को अपने बर्थडे पर सांप को हाथ में लेकर डांस करना महंगा पड़ा। कोबरा के डसने के बाद अब उसकी जिंदगी खतरे में है। युवक अपने जन्मदिन पर डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस कर रहा था। उसी समय सचमुच वहां एक कोबरा आ गया। लड़का सांप को हाथ में लेकर नाचने लगा। नाराज नागराज ने युवक को डस लिया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है।
अलवर में एक अजीब मामला सामने आया है। मामला अलवर जिले के बानसूर कस्बे का है। दीपक मेघवाल नाम के युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वह खुद भी नागिन डांस कर रहा था। तभी वहां एक कोबरा निकल आया। युवक ने कोबरा को अपने हाथ से उठा लिया और उसके साथ डांस करने लगा। लेकिन दीपक की इस हरकत से नागराज नाराज हो गए। नाग ने दीपक को डस लिया। यह देखकर पार्टी में हड़कंप मच गया।
सांप काटने के बाद दीपक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक मेघवाल की हालत नाजुक है। वह जिंदगी और मौत के बीच जयपुर अस्पताल में संघर्ष रहा है। परिजनों ने बताया कि दीपक नशे में था इस दौरान उसने सांप को पकड़ लिया। उसको काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सांप काटने के बाद कैसे पार्टी में चीख पुकार मच गई। दीपक को तुरंत बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले जाने के लिए निकल गए। इस दौरान उसके हाथ में सांप भी दिख रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story