भारत

आचार संहिता के बीच कर रहे करोड़ों के स्मैक की तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 March 2024 10:16 PM IST
आचार संहिता के बीच कर रहे करोड़ों के स्मैक की तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही, पुलिस प्रशासन ने अब अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ सख्त एक्शन के साथ अभियान छेड़ दिया गया है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां आगरा और इटावा से स्मैक लाकर शहर में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला शहर की पुरानी छावनी थाना पुलिस का है। जहां उत्तर प्रदेश के आगरा और इटावा से स्मैक लाकर शहर में बेचने वाले दो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोग शहर के ही रहने वाले हैं।
छोटा-मोटा व्यवसाय करके जीवन यापन करते हैं। लेकिन इसकी आड़ में वे यूपी से स्मैक लाकर नशेड़ियों को बेचते थे। मुखबिर की सूचना पर इन्हें निरावली चेकिंग पॉइंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 7 लाख रुपए कीमत बताई गई है। पकड़े गए बदमाशों के नाम गौरव श्रीवास और रफीक खान बताए गए हैं। दोनों ही सिंधी कॉलोनी हेम सिंह की परेड के रहने वाले हैं। पुरानी छावनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
Next Story