भारत
पीडीएस चावल की तस्करी जारी, तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति के अधिकारी और पुलिस हाई अलर्ट
jantaserishta.com
29 Jan 2023 3:09 PM IST

x
DEMO PIC
चेन्नई (आईएएनएस)| राज्य में सार्वजनिक वितरण योजना (पीडीएस) चावल की तस्करी बढ़ने के कारण तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति विशेष दस्ते और पुलिस हाई अलर्ट पर है। तस्करी की ताजा घटना में तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति अधिकारियों द्वारा शुक्रवार रात चेन्नई-बेंगलुरू राजमार्ग पर 11,440 किलोग्राम चावल जब्त किया गया।
विभाग को सूचना मिली थी कि चावल की तस्करी कांचीपुरम जिले से कर्नाटक में की जा रही थी। सूचना मिलने पर विशेष दस्ते और पुलिस ने राष्ट्रीय परमिट लॉरी का पीछा किया, जिसका उपयोग तस्करी वाले चावल के परिवहन के लिए किया गया था। कांचीपुरम जिला पुलिस ने पीछा करने के बाद वाहन को जब्त कर लिया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य पड़ोसी राज्यों में चावल और अन्य पीडीएस वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रहा है।
तमिलनाडु पुलिस ने भी चावल की तस्करी को रोकने के लिए सीमा चौकियों पर गश्त तेज कर दी है।
तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बीपीएल कार्ड धारकों को चावल मुफ्त में बांटा जाता है और इस चावल को बिचौलिए खरीदकर दूसरे राज्यों में ले जाते हैं।
केरल पुलिस ने वालयार में एक राष्ट्रीय परमिट ट्रक को पकड़ा था, जो तमिलनाडु से राज्य में चावल की तस्करी कर रहा था। ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ करने पर पता चला कि चावल मध्य केरल की कुछ मिलों के लिए थे। चावलों को ब्रांडेड उत्पादों में परिवर्तित कर अधिक कीमत पर बेचा जाना था।
तमिलनाडु से चावल की तस्करी में वृद्धि के साथ संबंधित जिला पुलिस ने चेक पोस्टों के प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए हैं।
Tagsपीडीएस चावलपीडीएस चावल तस्करीतस्करीतमिलनाडु नागरिक आपूर्तितमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़pds ricepds rice smugglingsmugglingtamilnadu civil suppliestamilnadutamilnadu news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





