
x
पढ़े पूरी खबर
देहरादून: हाई प्रोफाइल ड्रग एलएसडी-LSD लीसर्जिक एसिड डैथ्यलामैड के साथ पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद एलएसडी ड्रग की कीमत 63 लाख रुपए बताई जा रही है। छात्रों और पार्टियों में सप्लाई करते थे।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस तस्कर गैंग में शामिल अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार दोपहर प्रेसवार्ता कर नशा तस्कर गैंग की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर पुलिस को एलएसडी ड्रग लेकर तस्कर के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली।
पुलिस ने नंदा की चौकी बिधौली रोड तीन आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों की कार से एलएसडी के 2058 ब्लॉटस और छह ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रजत उम्र 25 वर्ष निवासी और शिवम अरोड़ा उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, चूपी के रूप में हुई है।
आरोपियों के साथ कृष गिरोटी निवासी ईदगाह, चकराता रोड भी गिरफ्तार हुआ है। एसएसपी के मुताबिक तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। वहां उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद तीनों नशा तस्कर गैंग के संपर्क में आ गए।
देहरादून में शिक्षण संस्थानों के छात्रों और पार्टियों में एलएसडी और हेरोइन की सप्लाई करने लगे। आरोपी रजत भाटिया बेंगलुरू के डीलर हुम्माद अली से डार्कवेब पर आर्डर कर कोरियर के जरिए नशे की डिलीवरी मंगवाता है।
कृष गिरोटी एक शिक्षण संस्थान का छात्र है और शिवम अरोड़ा पूर्व में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था। तीनों मिलकर नशा तस्करी में लिप्त थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूछ्ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जहां से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी। जिसके बाद वे तीनो कोबरा गैंग के सम्पर्क में आ गये तथा देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टीयों में LSD (Lysergic acid diethylamide) एवं हेरोइन की सप्लाई करने लगे।
अभियुक्त रजत भाटिया द्वारा बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से LSD मंगवाता है तथा कृष गिरोटी, जो एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है व शिवम अरोडा जो पूर्व एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था, अलग-अलग शिक्षण संस्थानो के छात्रों से सम्पर्क कर उन्हें LSD तथा अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते है।
पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टियों मे LSD के साथ अन्य मादक पदार्थो की भी मांग होने के कारण अभियुक्त अपने पास हीरोइन व अन्य हाईप्रोफाइल ड्रग्स भी रखते है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा कुछ बड़े LSD डीलर के संबंध में जानकारी दी गई है जिनको चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Tagsदेहरादूनदेहरादून न्यूज़हाई प्रोफाइल ड्रग एलएसडीएलएसडीDehradunDehradun NewsHigh Profile Drug LSDLSD
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





