भारत

तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ियों से किया हमला, तीन घायल

jantaserishta.com
14 Feb 2021 7:38 PM IST
तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ियों से किया हमला, तीन घायल
x

फाइल फोटो 

सागौन के पेड़ों की तस्करी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले में सागौन के पेड़ों को काटने से रोकने पर कुछ सागौन तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ियों और डंडों से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे तीन वनकर्मी घायल हो गये हैं. यह घटना पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत विश्रामगंज रेंज के कौवा सेहा बीट में शनिवार शाम को हुई.

वन परिक्षेत्र विश्रामगंज के रेंजर अजय बाजपेयी ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम लगभग पांच बजकर 30 मिनट पर जब यह गश्ती दल कौवा सेहा के पास पटार चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहा था, तब इन्हें सागौन के पेड़ कटने की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि इसके बाद गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो लगभग 12 लोगों जो कुल्हाड़ी और लाठियों से लैस थे उन पर हमला कर दिया.
अवैध लकड़ी चोरों ने किया हमला
बाजपेयी ने बताया कि इस हमले में तीन वनकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें वनरक्षक छत्रपाल सिंह लोधी, स्थाई वनकर्मी स्वामीदीन कुशवाहा और वन सुरक्षा समिति के सुरक्षाकर्मी गोविंद सिंह यादव शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लोधी को गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है. वहीं, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (विश्रामगंज) दिनेश गौर ने बताया कि इन पर अवैध लकड़ी चोरों द्वारा हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना की हमें सूचना दो-तीन घंटे बाद मिली. गौर ने बताया कि अभी अपराधी अज्ञात हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र में आए दिन लकड़ी चोरी और अवैध तरीके से पेड़ काटने की बात सामने आती है. हालांकि वन अधिकारी इस पर कार्रवाई भी करते हैं लेकिन इन तस्करों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि अब यह वन अधिकारिओं पर भी हमला करने लगे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story