भारत

बरेली से नशे की सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 April 2023 6:09 PM GMT
बरेली से नशे की सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
लुधियाना। बरेली से नशे की सप्लाई करने आए एक तस्कर को थाना दुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। एस.एच.ओ. मधुबाला के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल वर्मा निवासी बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने सिधवां नहर के पास से सूचना के आधार पर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर आधा किलो अफीम बरामद की है। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन मे अफीम लेकर आया था। जिसे अफीम की डिलीवरी देनी थी, पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story