
x
खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की
Ranchi रांची: अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर-09 में की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सुजीत राय अपने घर के पास अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) की अगुवाई में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान सुजीत राय (36 वर्ष) और उसकी पत्नी रबिता देवी (32 वर्ष) को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तों के कमरे से कुल 1.010 किलोग्राम गांजा, 7,520 रुपये नकद, पैकिंग प्लास्टिक, मोमबत्ती, माचिस, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एक एनटॉर्क टीवीएस स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनों ने गांजा की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त सुजीत राय का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। दूसरी कार्रवाई कांके थाना क्षेत्र में की गई। गश्ती के दौरान भेटनरी कॉलेज रोड स्थित ब्लॉक चौक के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसमें एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशोरगंज रोड, सुखदेवनगर निवासी संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 3.80 ग्राम (33 पुड़िया) ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, 2 हजार रुपए नकद और एक पल्सर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अंतरराज्यीय गिरोह के लिए बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर मंगाकर रांची के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।
Tagsरांची पुलिसनशा तस्करीगांजा बरामदब्राउन शुगरएनडीपीएस एक्टसुखदेवनगर थानाकांके थानाड्रग्स के खिलाफ अभियानझारखंड पुलिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





