भारत

ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी, तस्कर को BSF ने पकड़ा

jantaserishta.com
16 Jan 2023 5:31 PM IST
ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी, तस्कर को BSF ने पकड़ा
x
जब जवानों ने ई-रिक्शा को रोका और चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते एक तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर शख्स के पास से 3 किलो से ज्यादा चांदी बरामद की गई है। बीएसएफ की साउथ बंगाल फ्रंटियर ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमा चौकी हाकिमपुर इलाके में 112वीं वाहिनी के जवानों की नजर सीमा की तरफ जा रहे ई-रिक्शा पर पड़ी। जब जवानों ने ई-रिक्शा को रोका और चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद ई-रिक्शा सहित चालक को सीमा चौकी लाया गया।
बीएसएफ के जवानों ने जब ई-रिक्शा की गहन तलाशी ली तो उसकी कैविटी से तीन पैकेट निकले। जब उन पैकेटों को खोला गया तो उसमें से 3.270 किलोग्राम चांदी के आभूषण निकले। जब्त चांदी के आभूषणों की कीमत 1,85,709 रुपये है। बीएसएफ के जवानों ने जब तस्कर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लंबे समय से तस्करी के काम में लिप्त है।
गिरफ्तार तस्कर ने ये भी बताया कि इन चांदी के आभूषणों को उसे भारत से ले जाकर बांग्लादेश में एक तस्कर को सौंपना था, लेकिन उससे पहले ही बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सामान सहित तस्कर को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story