
x
डेढ़ किलो अफीम बरामद की गई है.
गाजियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नाजायज अफीम की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
उसके कब्जे से एक कार भी जब्त की गई है। क्राइम ब्रांच ने कविनगर थाना के शास्त्री नगर चौराहे के पास से अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से झारखंड से तस्करी कर लाया गया अफीम जब्त हुआ। उसकी शिनाख्त मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले कपडे़ की दुकान चलाता था।
उसमें ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी। इसी बीच वह मादक पदार्थ विक्रेताओं के संपर्क में आया और उनके साथ मादक पदार्थों की बिक्री का काम शुरू कर दिया। वह झारखंड से माल लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





