भारत

तेंदुए की खाल, नाखून और दांत के साथ तस्कर गिरफ्तार

Admin2
20 July 2021 10:42 PM IST
तेंदुए की खाल, नाखून और दांत के साथ तस्कर गिरफ्तार
x

मंडी। खाल तस्कर (Skin smuggler) को दबोचने वाइल्ड लाइफ (wild life) की टीम दिल्ली से सरकाघाट पहुंची. मंडी जिला पुलिस की मदद से सरकाघाट के एक होटल में छापेमारी की गई. इस दौरान तेंदुए की दो खालें, 14 नाखून और 10 दांत बरामद किए गए. आरोपी को पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत किया गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले तस्कर को पकड़ने के लिए दिल्ली से एक टीम मंडी पहुंची. दिल्ली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र का एक व्यक्ति तेंदुए की खाल और अन्य अंगों की तस्करी करने जा रहा है. इस पर टीम ने दिल्ली से मंडी जिला पहुंचकर अपनी सूचना को पुख्ता करना शुरू कर दिया. जिला पुलिस के ध्यान में मामला लाया गया और सरकाघाट पुलिस थाना की टीम के साथ सरकाघाट के एक निजी होटल में दबिश दी गई.

दबिश में राम सिंह निवासी सरकाघाट को दो तेंदुए की खालों, 14 नाखूनों और 10 दांतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. तेंदुए के जो अंग बरामद किए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 51 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

Next Story