भारत

मधुबन में चार किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 April 2023 7:53 PM IST
मधुबन में चार किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस ने किया खुलासा
मोतिहारी। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह व मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने गुरुवार को बताया कि वाहन जांच के दौरान उसे कृष्णानगर चौक के पास पैशन प्रो बाइक के साथ गांजा तस्कर सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।जो पिपरा गांव का निवासी है।
उसके पास से 4 किलो 6 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसका बाजार मूल्य करीब 60 हजार रुपये है। वह नेपाल से गांजा लेकर अपने घर पिपरा जा रहा था। अधिकारी द्व ने कहा कि पूछताछ में उसने बताया है कि नेपाल के राजेश थापा के साथ मिलकर वह गांजा की तस्करी का धंधा करता है। गांजा को वह अपने ही इलाके में खपत करता था।वह कई सालों से गांजा की तस्करी का धंधा करता है।गुरुवार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, एएसआई राजीव रंजन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Next Story