भारत
31 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रेन में कपड़ों के बीच छिपाकर लाता था गांजा
jantaserishta.com
8 Feb 2023 9:09 AM IST

x
DEMO PIC
बड़ा एक्शन.
नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 31 किलो 400 ग्राम गांजा मिला है। इसकी कीमत करीब 3.25 लाख रुपए है। ये तस्करी स्कूटी से की जा रही थी। तस्कर की पहचान सनफराज निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। इसे बहलोलपुर अंडरपास के पास सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये शातिर किस्म गांजा तस्कर है। ये नोएडा में गांजा सप्लाई करता है। बिहार से गांजा यहां लेकर आता है। पूछताछ में बताया कि गांजा लेकर ये कपड़ों की पोटली बनाकर उसमे छिपा देता था। इसके बाद वहां से ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर दिल्ली या गाजियाबाद उतर कर नोएडा आता था। यहां डिमांड के मुताबिक गांजा सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि ये किस-किस को गांजा देता था उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बचा हुआ गांजा ये पुड़िया बनाकर बेच देता था।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसथाना सेक्टर-63 पुलिसगांजाNoidaNoida NewsNoida PolicePolice Station Sector-63Ganja
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





