
x
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की तलवाड़ा थाना पुलिस ने 1 किलो अफीम की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव को लेकर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी. पुलिस तस्कर से पूछताछ में जुटी है। तलवाड़ा थाना प्रभारी राजनदीप कौर टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। तलवाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन सिंह (42) पुत्र जगरूप सिंह जटसिख निवासी वार्ड नंबर 09 केहरवाला पुलिस थाना तलवाड़ा हनुमानगढ़ को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच टिब्बी थाना प्रभारी जगदीश पांडर कर रहे हैं. जगदीश पांडर मामले में जांच अधिकारी तस्कर से अफीम खेप की खरीद-फरोख्त के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस अब सप्लायर को पकड़ने की कोशिश में जुट जाएगी. पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजनदीप कौर के अलावा कांस्टेबल पवन, तरसेम और बलजीत शामिल थे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल तरसेम सिंह की विशेष भूमिका रही।
Next Story





