भारत

ट्रोलर्स को स्मृति ईरानी का मुंहतोड़ जवाब, कहा-'दूसरों की राय आपकी पहचान तय नहीं करती'

jantaserishta.com
30 March 2026 11:21 AM IST
ट्रोलर्स को स्मृति ईरानी का मुंहतोड़ जवाब, कहा-दूसरों की राय आपकी पहचान तय नहीं करती
x
मुंबई: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों को अपनी बात रखने का एक बड़ा मंच देता है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचा और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
स्मृति ईरानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह येलो कलर की प्रिटेंड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कैप्शन लिखा, ''हर किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी को अपने हिसाब से परिभाषित करे या उसे किसी नाम या पहचान में बांध दे। आज की दुनिया में लोग खुद को बहुत ज्यादा महत्व देने लगे हैं और हर कोई चाहता है कि उसकी राय सुनी जाए। हालांकि कई बार लोग अपनी आवाज को प्रभाव समझ बैठते हैं जबकि असल में वह सिर्फ शोर होता है।''
स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट में उन लोगों के लिए खास संदेश दिया है, जो किसी न किसी रूप में आलोचना, मजाक या नकारात्मक बातों का सामना करते हैं। उन्होंने लिखा, ''अगर किसी को बार-बार नीचा दिखाया गया है या किसी की बातों से चोट पहुंची है, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि दूसरों की राय उनकी असली पहचान तय नहीं करती। अक्सर जो लोग दूसरों को गिराने की कोशिश करते हैं, उनके अंदर खुद की सीमाएं, निराशा और असफलता छिपी होती है।''
अपने कैप्शन में उन्होंने आगे कहा, "जिंदगी बहुत छोटी है और इसे दूसरों की कड़वाहट के बोझ के साथ नहीं जीना चाहिए। आगे बढ़ते रहें, खुश रहें और अपनी राह पर चलते रहें।" तस्वीर में अपने एक्सप्रेशन को लेकर भी उन्होंने लिखा, ''मेरे चेहरे पर न गुस्सा है, न उलझन और न ही हार का भाव। यह चेहरा, जो सब कुछ सुनता है, समझता है लेकिन उसे अपने ऊपर असर नहीं डालने देता। लगातार आगे बढ़ते रहना बेहद जरूरी है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story