चुनावी दंगल के बीच मुलायम सिंह यादव को सहारा देती दिखीं स्मृति ईरानी, पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान संसद परिसर में कई नेताओं की चहल पहल देखी गईं। इन सबमें एक तस्वीर सबके सामने जो आई है वह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जो कि सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, संसद के प्रवेश द्वार से बाहर निकलते समय स्मृति ईरानी और मुलायम सिंह यादव आगे-पीछे ही निकल रहे थे इसी दौरान स्मृति की नजर मुलायम सिंह यादव पर पड़ी। मुलायम को देखते ही स्मृति ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया लेकिन उस समय मुलायम सिंह यादव को सीढ़ी पर उतरने में दिक्कत हो रही थी और यह देखते ही स्मृति ईरानी ने उन्हें सहारा देने की कोशिश की। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और मुलायम सिंह को पकड़ लिया।
Union Minister @naqvimukhtar helping #MulayamSinghYadav in #Parliament . #BudgetSession2022 pic.twitter.com/Nj3qUpnbVL
— Anand Prakash Pandey (@anandprakash7) January 31, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





