
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस के हल्लाबोल पर भाजपा ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी और कांग्रेस ने उसे चलाने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्ति को ही कब्जा लिया। स्मृति इरानी ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह प्रदर्शन देश के लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं है बल्कि 2,000 करोड़ रुपये की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने की एक कोशिश है। एक व्यक्ति जो बेल पर बाहर है, वह जांच एजेंसियों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले इस तरह का प्रयास देश में कभी नहीं किया गया, जब एक राजनीतिक परिवार ने जांच एजेंसियों पर दबाव बनाया हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





