भारत

किसानों के लिए मणिपुर में स्मृति इरानी ने कहा- 6000 नहीं, 8000 रुपये देंगे

jantaserishta.com
19 Feb 2022 8:58 AM IST
किसानों के लिए मणिपुर में स्मृति इरानी ने कहा- 6000 नहीं, 8000 रुपये देंगे
x

Manipur Election 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में लगी हुई है. इसी क्रम में कल यानी 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इंफाल में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किया. प्रचार के दौरान स्मृति ने एक कार्यक्रम में पारंपरिक डांस में भी हिस्सा लिया.

स्मृति ने यहां कि जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मणिपुर ने पिछले 5 साल में बड़ा परिवर्तन देखा है. उन्होंने कहा कि इस राज्य ने पिछले पांच साल के दौरान अस्थिरता से स्थिरता और स्थिरता से विकास की बड़ी छलांग लगाई है.
वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी के परिवार ने मणिपुर को ATM के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन पीएम मोदी ने अपने शासनकाल में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की. इस योजना के शुरुआत के साथ ही 11 करोड़ किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. अगर हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आए तो हम मणिपुर के किसानों को अतिरिक्त 2000 रुपये देंगे.'
दरअसल हाल ही में मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में निर्वाचन आयोग ने फेरबदल किया था. और इसके साथ ही अब राज्य में 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा. सूत्रों की माने तो चुनाव की तारीख को बदलने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि कुछ ईसाई संगठनों ने चुनाव नहीं कराने की मांग की थी. फेरबदल से पहले पहले चरण के मतदान के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई थी और उस दिन रविवार पड़ रहा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story